आर्य समाज के प्रधान डीवी शास्त्री ने मनाया 86वां जन्मदिन

0
25

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बुधवार को महर्षि दयानंद जिला योग समिति के संरक्षक एवं आर्य समाज के प्रधान व केंद्रीय विद्यालय के पूर्व प्रिंसिपल धर्मव्रत शास्त्री का 86वां जन्मदिन योग साधकों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। नियमित योगाभ्यास के बाद वैदिक मंत्रोच्चर के साथ पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी एवं डीवी शास्त्री ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलन किया एवं हर्बल केक काटकर जन्म दिन मनाया। कार्यक्रम में शुभकरण चौधरी ने शास्त्री को माल्यार्पण एवं शॉल पहना कर उनको जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कर उनके शतायु होने की कामना की। इस अवसर पर महर्षि दयानंद जिला योग समिति के अध्यक्ष पवन कुमार, रामनिवास जिनोलिया, डॉ. सम्पत बारूपाल, सुभाष सोनी, संजय अग्रवाल, ओमप्रकाश मीणा, मनीराम खालिया, महर्षि दयानंद महिला जिला योग समिति की अध्यक्ष सुनिता बेनीवाल, प्रीति शर्मा, मोनिका, मीनू अग्रवाल, रजनी जिनोलिया, सुमित्रा खालिया, राजेंद्र कुमावत, विनोद पुजारी, जितेंद्र टीबड़ा ने भी शास्त्री जी को माल्यार्पण कर उनको जन्म दिन की हार्दिक बधाई दी एवं उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शास्त्री ने कहा कि आप सभी योग साधना का अभ्यास करते है। इससे आपका मन ओर तन दोनों स्वस्थ रहते है।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here