पोती ने दादाजी का जन्मदिन बनाया सेवा का माध्यम
चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए अन्विका झाझड़िया ने अपने दादाजी, सेवानिवृत्त पीटीआई जयसिंह झाझड़िया का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इस अवसर पर वह चिड़ावा स्थित सरला पाठशाला पहुंची। जहां झुग्गी-झोपड़ी, भिक्षावृत्ति और बेसहारा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाता है। अन्विका अपने साथ अपनी गुल्लक लेकर आई। जिसे खोलने पर उसमें से 2374 रुपए निकले। यह पूरी राशि उसने पाठशाला में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए भेंट कर दी। इसके साथ ही उसने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भी भेंट किए। पाठशाला की संचालिका अनिता पूनियां ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर शिशराम धांगड़, ओमप्रकाश बुडानिया, प्रियाशी जांगिड़, मानवी जांगिड़ सहित पाठशाला का स्टाफ उपस्थित रहा। अन्विका का यह कदम न केवल अपने दादाजी के जन्मदिन को यादगार बना गया। बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

















