चूरू। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खासोली में सोमवार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रधानाचार्य गीता भाटिया का अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने में भाटिया का सेवाकाल बहुत ही प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व, अनुशासनप्रियता व संवेदनशील दृष्टिकोण से विद्यालय को नई दिशा प्रदान की। इस दौरान भाटिया ने कक्षा 10 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके पति विनोद कालरा व उनके पुत्र डॉ. तुषार कालरा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर रणवीर सिंह धींधवाल, शिवकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, ताराचंद, सरोज सैनी, कन्हैयालाल सैनी, आमीन खान, दिलीप कुमार व विनय कुमार ने गीता भाटिया के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में रणजीत कुमार ने शानदार गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उप प्राचार्य अंजुला जोशी, धर्मेंद्र कुमार, विकास पूनिया, भंवरलाल, हेमंत शर्मा, हिम्मत सिंह तंवर, अनिल कुमार, मोतीराम, द्वारका प्रसाद, विक्रम, संजय, शराफत, सुधा शर्मा, सुमन, मुकलेश, नसरीन बानो, सुमित्रा, मंजू कुमारी व शारदा सहित स्टाफ सदस्यों ने भाटिया का प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिन्ह् व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर अपने अभिनंदन से अभिभूत गीता भाटिया ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप सरपंच प्यारेलाल, सत्यनारायण दर्जी, गोविंद राम, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित












