झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर में रामनवमी के अवसर पर निकाले गए भव्य जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी शेखावाटी वेलफेयर सोसायटी झुंझुनूं ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। सोसायटी के सदस्यों ने जुलूस में शामिल प्रत्येक झांकी पर गुलाब के फूलों व मालाओं की वर्षा की। साथ ही जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को जूस व पानी की बोतल वितरित कर उनका स्वागत किया गया। इस पहल की जुलूस में शामिल लोगों, प्रशासन और रामनवमी जुलूस समिति द्वारा जमकर सराहना की गई। सोसायटी के अध्यक्ष खादिम खोखर ने बताया कि उनकी संस्था वर्ष 2001 से लगातार सामाजिक भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर एएसपी देवेंद्र सिंह, डीएसपी सिटी गोपाल ढाका, डीएसपी रूरल हरिसिंह, कोतवाली सीआई श्रवण सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा सोसायटी के सदस्य अब्दुल अजीज, जावेद गहलोत, तैय्यब पिरजी, अब्बास सैयद, विजय सैनी, भंवरलाल, तनवीर खोखर, आसिफ पहाड़ियां, शाहरुख तेली, शरवेज तगाला, सफीक खोखर, जावेद हुसैन, इरफान खोरा, सुमेर खीचड़, गुलझारी लाल शर्मा, तौफीक पठान, बाबू खोखर, फते मोहम्मद खोखर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में आपसी सद्भाव और एकता का सकारात्मक संदेश दिया।
चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान
चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत














