कंज्यूमर्स वॉइस के साथ न्याय योद्धा बनने का अवसर

0
7

उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा को झुंझुनूं में ‘न्याय योद्धा’ अभियान, 14 अप्रेल तक आवेदन आमंत्रित

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत मिले हुए उपभोक्ता अधिकारों की रोशनी से आमजन को रूबरू करवाने के लिए उपभोक्ता के बढ़ते कदम न्याय के लिए के तहत नवाचार करते हुए झुंझुनूं जिले के हरेक कस्बे, गांव-ढाणी तक उपभोक्ता कानून एवं ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से न्याय प्राप्ति के अवसर की उपलब्धता को सरल व सुलभ तरीके से समझाने और जागरूक करने के लिए अधिवक्ता, युवा शक्ति, पूर्व सैनिकों, शिक्षाविद, खिलाड़ियों को कंज्यूमर्स वॉइस वॉलंटियर के रूप में न्याय योद्धा बनने का आह्वान किया है।

कंज्यूमर्स वॉइस वॉलंटियर बनने की प्रक्रिया

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्यालय में अध्यक्ष के नाम से कंज्यूमर्स वॉइस वॉलंटियर बनने के लिए 14 अप्रेल डॉ. अंबेडकर जयंती तक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके पश्चात एक सप्ताह में चयन कमेटी के द्वारा आवेदन पत्रों की समीक्षा करके कंज्यूमर्स वॉइस वॉलंटियर की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी और चयनित कंज्यूमर्स वॉइस वॉलंटियर की कार्यशाला होगी। जिसमें उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत मिले हुए उपभोक्ता अधिकारों की कानूनी जानकारी एवं ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से त्वरित न्याय पाने के अवसर की सरल व सुलभ उपलब्धता को आमजन तक पहुंचाने के लिए कंज्यूमर्स वॉइस वॉलंटियर को प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही कंज्यूमर्स वॉइस वॉलंटियर को परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।

कंज्यूमर्स वॉइस के न्याय योद्धा के महत्वपूर्ण कार्य

कंज्यूमर्स वॉइस वॉलंटियर अपने कार्य क्षेत्र में आमजन को उपभोक्ता अधिकारों एवं दायित्व की जानकारी देंगे। साथ ही मानवीय जीवन के लिए अत्यावश्यक खाद्य सामग्री व वस्तुओं की एक्सपायरी तारीख के बाद भी विधि विरुद्ध बिक्री पर रोक लगाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे और सेवा प्रदाताओं द्वारा किए जाने वाले अनुचित कार्य व्यवहार, डार्क पैटर्न, विधि विरुद्ध खराब खाद्य सामग्री को विक्रय नहीं करने के लिए समझाइश करेंगे तथा जिला प्रशासन को भी उचित माध्यम से सूचित करेंगे। जिला प्रशासन कार्यवाही करने में लापरवाही बरतेगा तो कंज्यूमर्स वॉइस के न्याय योद्धा की सूचना पर उपभोक्ता आयोग विधिनुसार कार्यवाही करते हुए कड़े कदम उठाएगा। भारत सरकार व राजस्थान सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग को कंज्यूमर्स वॉइस के न्याय योद्धा का नाम उपभोक्ता संरक्षण कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित करने के लिए भेजा जाएगा। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग के सक्षम स्तर पर कंज्यूमर्स वॉइस वॉलंटियर न्याय योद्धा को सम्मानित करने और उनके कार्य अनुभव, कुशल कार्य क्षमता की रिपोर्ट भेजकर उनके लिए विशेष कार्ययोजना बनाने का सकारात्मक सदप्रयास किया जाएगा।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here