एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने श्रीगोपाल गौशाला में की गौसेवा, व्यवस्थाओं को देख हुए अभिभूत

0
7

परिवार सहित किए दर्शन-पूजन, ज्योतिषाचार्य पं. विकास शर्मा के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना की

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने भिवाड़ी एसपी पद का कार्यभार संभालने से पूर्व रविवार को झुंझुनू स्थित श्रीगोपाल गौशाला का सपरिवार भ्रमण किया। लंबे समय से गौशाला आने की इच्छा संजोए उपाध्याय ने यहां पहुंचकर न केवल गौसेवा की। बल्कि गौशाला की आधुनिक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना भी की। गौशाला पहुंचने पर अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री प्रदीप पाटोदिया ने एसपी उपाध्याय और उनके परिवार की आत्मीय अगवानी की। इस दौरान गौशाला प्रबंधन द्वारा ब्रजेश ज्योति उपाध्याय, उनकी धर्मपत्नी सृष्टि उपाध्याय एवं उनके पिता गंगाप्रसाद उपाध्याय सहित परिवारजन का पारंपरिक तरीके से दुपट्टा ओढ़ाकर गौमाता का प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि बृजेश ज्योति उपाध्याय स्वयं गहरे गौ-प्रेमी हैं और अपने निवास पर भी गौ-पालन करते हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय कार्यों की व्यस्तता के कारण वे पहले यहां नहीं आ सके थे। लेकिन आज उन्होंने विशेष रूप से समय निकालकर गौ-माता के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया। गौशाला का बारीकी से अवलोकन करने के बाद उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से श्रीगोपाल गौशाला की गतिविधियों के बारे में सुनते और देखते आ रहे थे। लेकिन आज प्रत्यक्ष रूप से यहां की निस्वार्थ गौ-सेवा और प्रबंधन को देखकर मन अभिभूत है। यहां की व्यवस्थाएं अनुकरणीय हैं। इस अवसर पर गौशाला के पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिन्होंने एसपी उपाध्याय के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें आगामी पदभार के लिए शुभकामनाएं दीं।

चूरू में ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ का भव्य आयोजन | लोकगीत-लोकनृत्य से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद

चूरू में ABVP की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 12 सत्रों में संगठन और अभियानों पर चर्चा

‘विकसित राजस्थान रन’ | राजस्थान दिवस पर हजारों युवाओं ने लगाई दौड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here