चूरू महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और मीडिया के साथ अहम बैठक

0
66

चूरू। प्रस्तावित चूरू महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को नगर परिषद सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी व नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने महोत्सव को लेकर पत्रकारों से चर्चा की और सुझाव मांगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी ने कहा कि चूरू महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है, इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मीडिया के अनुभव और सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आयुक्त अभिलाषा सिंह ने महोत्सव की प्रारंभिक रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस बार कार्यक्रम में नवाचारों के साथ-साथ स्थानीय लोक कला और संस्कृति को प्रमुखता दी जाएगी। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, स्थानीय कलाकारों को मंच देने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। एडीएम व आयुक्त ने विश्वास दिलाया कि मीडिया से प्राप्त सकारात्मक सुझावों को आयोजन में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा, ताकि चूरू महोत्सव न केवल जिले में बल्कि प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सके।

चूरू के 6 खिलाड़ियों को मिली इंटरनेशनल ब्लैक बेल्ट | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया सम्मान

चूरू में इफ्तार का आयोजन | रोजेदारों ने की देश में शांति और खुशहाली की दुआ

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here