भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने किए मां भद्रकाली के दर्शन

0
4

मंदिर के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़।हिमांशु मिढ्ढा
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रखी राठौड़ ने आज प्राचीन ऐतिहासिक माँ भद्रकाली मंदिर में पहुचकर माता जी के दर्शन किये । इस मौके पर माँ भद्रकाली क्षेत्र विकास समिति (रजि.) हनुमानगढ़ द्वारा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । इस मौके पर माँ भद्रकाली क्षेत्र विकास समिति (रजि.) हनुमानगढ़ द्वारा के अध्यक्ष भगवान सिंह खूड़ी ने प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मंदिर के पुनः निर्माण और परिसर के सौन्दर्यकरण की मांग की गई है।समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि हनुमानगढ़ स्थित माँ भद्रकाली का मंदिर अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, जो घग्घर नदी (प्राचीन सरस्वती नदी) के तट पर स्थित है। यह मंदिर देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संरक्षित है और वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।समिति ने बताया कि यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना होने के कारण अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है। मंदिर की बढ़ती मान्यता और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण की अत्यंत आवश्यकता महसूस की जा रही है। यदि समय रहते मंदिर का पुनर्निर्माण और विकास कार्य नहीं किया गया तो यह प्राचीन धरोहर क्षतिग्रस्त हो सकती है।ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि मंदिर का पुनः निर्माण करवाने के साथ-साथ मंदिर परिसर का सौन्दर्यकरण भी करवाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। समिति ने यह भी मांग की विशेष बजट आवंटित कर मंदिर के विकास के लिए स्वीकृत किया जाए। इसके साथ ही मंदिर के चहुंमुखी विकास के लिए आवश्यक योजनाओं को स्वीकृति देने की मांग की गई है। समिति का कहना है कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को विकसित करने से न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि हनुमानगढ़ जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।ज्ञापन में नीम कॉरिडोर और वृक्षारोपण योजनाओं को भी पुनः प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की गई है, ताकि मंदिर परिसर को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके। समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में माँ भद्रकाली मंदिर के ऐतिहासिक धाम का समुचित विकास होगा और यह स्थान प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकेगा।इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि माँ भद्रकाली मंदिर न केवल हनुमानगढ़ जिले बल्कि पूरे क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र है। मंदिर के पुनर्निर्माण और विकास से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी।ज्ञापन की प्रतिलिपि उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन व वित्त मंत्री दिया कुमारी को भी प्रेषित की गई है, ताकि मंदिर के विकास कार्यों को पर्यटन विभाग के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सके।इस मौकेपर दिलीप सिंह जी तलवाड़ा विजय सिंह पन्नीवाली राजेश प्रेमजानी जोधा सिंह मदन सिंह राठौड़ मदन पूनिया अशोक जोईया दलपत सिंह सुरेंद्र पुरी अशोक पुरी युवराज शर्मा गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रसेन नगर पार्क में योग सत्र | महिलाओं ने किया योग व ध्यान

सीएम भजनलाल शर्मा के चूरू दौरे से पहले पुलिस एक्शन | प्रदर्शन की आशंका पर दो युवक हिरासत में

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here