स्व. अमीलाल महला की 10वीं पुण्यतिथि पर जनसेवा का अनूठा उदाहरण, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह – जनप्रतिनिधियों ने की रक्तदाताओं की हौसला अफजाई

0
34
मुरोत का बास में स्व. अमीलाल महला की पुण्यतिथि पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा एवं उपस्थित अतिथि।

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मानव सेवा और परोपकार की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए मुरोत का बास गांव रविवार को जनसेवा के महाअभियान का साक्षी बना। स्वर्गीय अमीलाल महला की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यहां आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रभर के युवाओं, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 143 यूनिट रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। पुण्यतिथि को सेवा और समाज कल्याण से जोड़ते हुए आयोजित इस शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। युवाओं में रक्तदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम के आयोजक अनिल कुमार महला ने बताया कि स्व. अमीलाल महला की स्मृति को जनसेवा से जोड़ने के उद्देश्य से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, ताकि अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और युवाओं के सहयोग से शिविर ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे सीधे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से समाजहित के ऐसे अभियानों में लगातार भागीदारी निभाने का आह्वान किया। शिविर में राजेन्द्र भांबू (विधायक, झुंझुनूं), शुभकरण चौधरी (पूर्व विधायक, उदयपुरवाटी), इंजी.प्यारेलाल ढूकिया ( पूर्व जिला उपाध्यक्ष ) , विशम्भर पूनिया (विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं), हर्षिनी कुलहरी (जिला प्रमुख, झुंझुनूं) तथा राजेश बाबल (विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं) सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। आयोजन समिति ने इस सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों, युवाओं, समाजसेवियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। स्व. अमीलाल महला की पुण्यतिथि पर आयोजित यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज को यह सशक्त संदेश भी दे गया कि मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here