अग्रवाल समाज के होली स्नेह मिलन समारोह में जयपुर के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

0
3

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग भी परिवार संग थिरके

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं द्वारा बुधवार शाम अग्रसेन भवन में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जयपुर से आए कलाकारों की आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग अपनी धर्मपत्नी ममता गर्ग के साथ कार्यक्रम के दौरान थिरकते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद शेखावाटी अंचल के प्रसिद्ध भजन गायक रवि तुलस्यान ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की। समारोह में जयपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला, बाहुबली हनुमान जी, नृसिंह अवतार, राधा-कृष्ण रासलीला, कृष्ण-सुदामा, शिव-पार्वती विवाह और शिव अघोरी जैसी झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया, कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया, कार्यक्रम संयोजक सीए लोकेश अग्रवाल, सह-संयोजक प्रदीप भुकानिया और प्रमोद केडिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, उनकी धर्मपत्नी ममता गर्ग, अति विशिष्ट अतिथि अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता महेश टीबड़ा, कार्यक्रम के प्रायोजक मनीष बगड़िया, अग्रप्रसाद के प्रायोजक पवन कुमार जुगल किशोर मोदी एवं विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र केडिया, रामावतार अग्रवाल और पवन कुमार तुलस्यान का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। समारोह का संचालन हरिश तुलस्यान ने किया। कार्यक्रम में शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महाराजा जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, अग्रवाल समाज के उप सचिव रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप गोयल, कार्यकारिणी सदस्यों में दिनेश अग्रवाल, बालकिशन भूकनिया, कपिल गाडिया, चंद्रकांत बंका, गुड्डू गाडिया, हरिश तुलस्यान, नवीन केडिया, अभिषेक मुरारका, अशोक मोदी, राहुल जगनानी, दुर्गादत्त तुलस्यान, पंकज राणासरिया, श्याम गोयनका, अशोक तुलस्यान, सपना राणासरिया, विनोद सिंघानिया, श्रवण कुमार गोयनका, संजय बिलोटिया, राकेश हलवाई, सुनिल खेतान, सुशील रींगसिया, अनिल गुप्ता, नारायण जालान, राजकुमार तुलस्यान, किशोरीलाल टीबड़ा, मुकेश गुप्ता हलवाई, सपना राणासरिया, सरिता राणासरिया, पारूल अग्रवाल, संगीता गुप्ता, उमा अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों और बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर होली के इस मिलन समारोह का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं समाजबंधुओं के लिए अग्रप्रसाद का आयोजन भी किया गया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने वाला बताया।

रतननगर में निःशुल्क मिर्गी निदान शिविर | 520 मरीजों का इलाज, 31 वर्षों से जारी सेवा

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here