झुंझुनू । अजीत जांगिड़
ब्रह्माकुमारीज संस्थान में संचालिका राजयोगिनी अमृत दीदी की अध्यक्षता में होली महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि सुनिता कटेवा तथा विशिष्ट अतिथि सीए नरेश परसरामपुरिया थे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजयोगिनी अमृत दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आंतरिक परिवर्तन का पर्व है। हमें व्यर्थ संकल्पों, नकारात्मक विचारों और मन के विकारों की होली जलाकर जीवन को पवित्र और सकारात्मक बनाना चाहिए। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि परमात्मा के संग का रंग ही सच्चा और स्थायी रंग है। जो जीवन को सुख, शांति और आनंद से भर देता है। इस दौरान एक दूसरे ने फूलों और गुलाल से होली खेलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। मंच संचालन प्रवीण सोमरा ने किया। इस अवसर पर बीके साक्षी बहन, बीके शिवानी बहन, परमेश्वर हलवाई, सूबेदार रामनिवास, रणवीर सिंह, सज्जन मिश्रा, किशनलाल, अनिल, दुर्गादेवी, रेखादेवी, विनोददेवी आदि उपस्थित थे।















