महाविद्यालय को दिलाया महिला शिक्षा में उच्च स्तर का सम्मान
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महर्षि दयानंद बालिका विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय गोल्ड मैडल छात्राओं का सम्मान समारोह मनाया गया एवं गोल्ड मैडल छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रा कोमल पुत्री सुमेर सिंह एमएससी फाइनल गणित में 84.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में गोल्ड मैडल प्राप्त किया तथा छात्रा मनीषा पुत्री अजीतसिंह ने बीएससी जीव विज्ञान विषय में 90.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। इस अवसर महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि दिनांक 25 फरवरी को जारी विश्वविद्यालय गोल्ड मैडल सूची में हर वर्ष की भांति इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की दो छात्राओं ने विश्वविद्यालय में गोल्ड मैडल प्राप्त कर महाविद्यालय को शेखावाटी में एक अलग पहचान दी तथा शेखावाटी में महाविद्यालय का नाम अग्रणीय अक्षरों में लहराया। गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर संस्था सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड, संस्था के कार्यकारिणी सदस्यगण एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई दी और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन
स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर
चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान














