पीएम के नेतृत्व में देश स्वच्छ और स्वस्थ बनने की ओर अग्रसर-गुप्ता

0
38

चूरू में स्वच्छता अभियान के प्रदेश ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता हुए पत्रकारों से रूबरू

चूरू। पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर स्वच्छता अभियान के प्रदेश ब्रांड एंम्बेसेडर के.के. गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान अब प्रत्येक भारतीय का संस्कार बन गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमारे मंदिरों, स्कूलो, अस्पतालों, में स्वच्छता अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया, तो विपक्ष ने इसका मजाक उड़ाया, परन्तु अब इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर अनेक कदम उठा रही है। जिससे प्रदेश में यह अभियान लोगां के संस्कार में शामिल हो रहा है। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक भंवर गुर्जर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश को स्वच्छता के मायने में विश्व स्तर पर सम्मान दिलाता है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड,़ विधायक हरलाल सहारण व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में लगातार कार्य कर रहे हैं, इसका परिणाम जिले में सकारात्मक पड़ रहा है। उन्होंने चूरू में टेम्पों टीपर के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण की जानकारी देते हुए बताया कि इससे चूरू में स्वच्छता अभियान शानदार तरीके से चल रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम सहसंयोजक भागीरथ सैनी, शिवकुमार शर्मा, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, मीडिया जिला सह संयोजक नीरज जांगिड़, सुनील खटीक, तेजपाल शर्मा, ओम प्रकाश, हंसराज सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here