22 मार्च को जयपुर में जुटेगा गौड़ ब्राह्मण समाज, विवाह योग्य युवक-युवतियों को मिलेगा नया मंच
झुंझुनूं, । अजीत जांगिड़
सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा 19वां युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन आगामी 22 मार्च को सुबह 10:15 बजे जयपुर के विद्याधर नगर सेक्टर-4 में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन समाज के युवाओं के लिए वैवाहिक परिचय का एक सशक्त एवं सुव्यवस्थित मंच प्रदान करेगा। गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवचरण पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार हरितवाल करेंगे। जबकि आयोजन के मुख्य संयोजक विजय कुमार बसोतिया होंगे। प्रदेश स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं संपर्क की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया एवं प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप जोशी को सौंपी गई है। जिला स्तर पर जनसंपर्क एवं आवेदन कार्य के लिए आज पुरोहितों की बगीची में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला, जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा अलसीसर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन पुजारी, युवा जिलाध्यक्ष ललित जोशी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट नीरज शर्मा, मंत्री सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट अनुपम शर्मा, सुरेंद्र भीमसरिया, रामावतार शर्मा, गोपीराम पुरोहित को जिलेभर में लोगों से संपर्क कर पात्र युवक युवतियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया गया। सम्मेलन के माध्यम से अभिभावकों को अपने योग्य पुत्र-पुत्रियों के लिए श्रेष्ठ जीवनसाथी चयन का सुव्यवस्थित अवसर मिलेगा।
जसरासर में राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण | राजेन्द्र राठौड़ बोले – भामाशाह बन समाज सेवा करें
हरपालसर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ | राजेंद्र राठौड़ परिवार ने गौशाला हेतु दिए ₹31 लाख
फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
















