झुंझुनूं, । अजीत जांगिड़
शेयर बाजार के विख्यात विशेषज्ञ और देश के जाने-माने मार्केट एनालिस्ट शशिकांत परमानंद (एसपी) तुलस्यान के सपत्निक झुंझुनूं आगमन पर शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शनिवार रात को आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रबुद्धजनों ने तुलस्यान दंपती का अभिनंदन किया। मूलतः झुंझुनूं निवासी और वर्तमान में मुंबई प्रवासी एसपी तुलस्यान, स्वर्गीय नर्मदा देवी एवं स्वर्गीय परमानंद तुलस्यान के सुपुत्र तथा स्थानीय ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीमोहन तुलस्यान के अनुज हैं। अपनी धर्मपत्नी उमा देवी तुलस्यान के साथ पैतृक शहर पहुंचे तुलस्यान का स्वागत करते हुए संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उन्हें साफा, दुपट्टा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्हें श्रीराधाकृष्ण का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया। समारोह की एक खास विशेषता यह रही कि स्वयं के अभिनंदन से पूर्व एसपी तुलस्यान एवं उमा देवी ने डॉ. डीएन तुलस्यान का अभिनंदन किया। एसपी तुलस्यान ने सार्वजनिक रूप से डॉ. तुलस्यान के तीन दशकों के सेवा कार्यों की सराहना की। मुंबई की इतनी बड़ी शख्सियत से अपनी प्रतिभा और सेवा का सम्मान पाकर डॉ. तुलस्यान भावुक हो गए। स्वागत करने वालों में श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान, श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, लघु उद्योग भारती झुंझुनूं के पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल व वर्तमान अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, टैक्स बार एसोसिएशन से सीए पवन केडिया, आदर्श बाल निकेतन स्कूल के सचिव परमेश्वर हलवाई, लॉयंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, श्री धर्मदास तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट एवं तुलस्यान बंसल सेवा सदन के अशोक भरत तुलस्यान प्रमुख रूप से शामिल थे। विदित है कि चार दशकों का समृद्ध अनुभव रखने वाले एसपी तुलस्यान भारत के सबसे भरोसेमंद मौलिक विश्लेषकों (फंडामेंटल एलालिस्टस) में गिने जाते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी जैसी पेशेवर योग्यताओं से लैस तुलस्यान अपनी स्पष्ट राय और मल्टी-बैगर शेयर्स की शुरुआती पहचान के लिए पूरे देश के निवेशकों के बीच बेहद सम्मानित हैं।
जसरासर में राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण | राजेन्द्र राठौड़ बोले – भामाशाह बन समाज सेवा करें
हरपालसर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ | राजेंद्र राठौड़ परिवार ने गौशाला हेतु दिए ₹31 लाख
फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
















