भागवत कथा के छठे दिवस पर कथा में सुनाएं रासलीला लीला एवं रुकमणी विवाह के प्रसंग
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय स्काउट गाइड मैदान में बिमल शर्मा एवं पुष्पा शर्मा अलसीसर वाले के सहयोग चल रही भागवत कथा के छठे दिन अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित इस्कॉन मंदिर के संत लाल गोविंददास महाराज ने नंद बाबा को वरुण लोक से लाना, बाल गोपाल द्वारा माखन चोरी, रासलीला, सुदर्शन शंखचूड़ उधार, अक्रूर को कंस के द्वारा भेजना, उद्धव गोपी संवाद, कंस वध, संदीपनी ऋषि आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालियवन वध, उद्धव गोपी संवाद, द्वारकापुरी की स्थापना एवं कृष्ण रुक्मणी विवाह के दिव्या मिलन का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। महाराज ने बताया विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणी भगवान श्री कृष्ण को अपना आराध्य मान चुकी थी। किंतु उनके भाई रुक्मणी ने उनका विवाह शिशुपाल से तय कर दिया ऐसी स्थिति में रुक्मणी ने एक ब्राह्मण के माध्यम से श्री कृष्ण को संदेश भेजो और उन्हें अपने उद्धार के लिए आमंत्रित किया। संदेश पाकर भगवान श्री कृष्ण रथ पर सवार होकर विदर्भ पहुंचे और देवी मंदिर में ही रुक्मणी का हरण कर लिया।
इसके पश्चात रुक्मी सहित अन्य राजाओं ने उनका पीछा किया। लेकिन श्री कृष्ण ने उनको पराजित कर द्वारका ले जाकर विधि विधान से विवाह संपन्न किया। कथा के दौरान कृष्ण रुक्मणी विवाह की सजीव झांकी सजाकर मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया। गाजियाबाद के साथ बारात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पूरा पंडाल गूंजायमान कर दिया। महाराज ने कहा भागवत कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, प्रेम और सद्भाव का संदेश देना है। सच्ची भक्ति वही है। जिसमें श्रद्धा समर्पण और मर्यादा का पालन हो। इस अवसर पर संयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया 19 फरवरी को भागवत कथा दोपहर 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। इसके बाद हवन व पूर्णाहुति होगी। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जीएसटी कमिश्नर विनोद शर्मा, कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन गाडिया, राहुल जगनानी, रवि शर्मा, प्रकाश शर्मा, अमित पांडेय, जिला गोशाला समिति के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव सुभाष क्यामसरिया, श्री खेमी शक्ति मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्यामसुंदर टीबड़ा, अजीत राणासरिया, उमाशंकर महमिया, पवन पुजारी, सुशील पचलंगिया आदि सहित भक्तगण श्रोता उपस्थित थे।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन















