मंडावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पीएम सूर्य घर योजना में रजिस्ट्रेशन को लेकर पोस्टर विमोचन व शिविर 25 फरवरी को मंडावा में आयोजित होगा। लकी इंटरप्राइजेज की ओर से उपभोक्ताओं में हर घर सोलर लगवाने को लेकर जागरुक व प्रेरित किया जाएगा। शिविर में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत लगने वाले कनेक्शन का रजिस्ट्रेशन कर बैंक से मिलने वाले लोन की भी जानकारी दी जाएगी। दिलीप सिंह वाहिदपुरा ने बताया कि शिविर में विधुत विभाग से एईएन संजेश मील, जेईएन अजय जागिड़ के अलावा एसबीआई व बीओबी बैंक के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान में 150 यूनिट बिजली फ्री पाने के लिए मुख्य रूप से मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना रूफटॉप सोलर के साथ संचालित है। इसके तहत, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से छत पर सोलर पैनल लगवाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा 150 यूनिट प्रति माह तक निशुल्क बिजली दी जा रही है। योजना में उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगवाना होगा। 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर रुपए 17 हजार की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी दी जा रही है। उपभोक्ता 150 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया














