झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महावीर इंटरनेशनल सनराइज व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा विशाल निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण मेगा शिविर का आयोजन 22 से 24 फरवरी तक लावरेश्वर महादेव मंदिर परिसर झुंझुनूं में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। संयोजक श्यामसुंदर जालान बताया कि शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय होगा। शिविर में ट्राई साइकिल, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलीपर्स, व्हीलचेयर, वैशाखी, वाकर, बुजुर्ग छड़ी, कान की मशीन, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, समस्त जिले के लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कृत्रिम अंग शिविर स्थल पर ही बनाए जाएंगे। उपकरण बनाने के लिए वर्क शॉप की तैयारी जोरों से चल रही है। संस्था के कार्यकर्ता दिन-रात उपरोक्त कार्य में जुटे हुए हैं। विशेष अनुरोध है कि अपने-अपने क्षेत्र से दिव्यांगों को लाकर उपकरण वितरण करानें में सहयोग प्रदान करें। दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड, मेडिकल प्रमाण पत्र व आधार कार्ड अपने साथ लेकर आना होगा। हमारा मिशन है गोदी में लाओ और पैदल चलाकर ले जाओ। शिविर में आने वाले समस्त दिव्यांग जनों के चाय स्नेक्स व भोजन की संपूर्ण व्यवस्था शिविर स्थल पर निशुल्क रहेगी। दिव्यांग जनों को झुंझुनूं पहुंचने के पश्चात अगर कोई भी असमर्थता शिविर स्थल पहुंचने में हो तो संस्था से संपर्क कर सकते है।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना












