झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
आयुर्वेद विभाग में नर्स, कंपाउंडर जूनियर ग्रेड मेरिट बेस भर्ती की मांग करने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब आयुर्वेद विभाग में जल्द ही रिक्त पदों पर नई भर्तियां देखने को मिलेगी। इसके लिए आयुर्वेद विभाग के मुखिया और प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा गंभीर नजर आ रहे हैं। शनिवार को झुंझुनूं दौरे पर आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने लगातार बेरोजगारों के द्वारा नर्स, कंपाउंडर नई भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने के लिए उठाई जा रही मांग के सवाल पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में लगभग दो हजार के करीब आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित कर इनमें लैपटॉप, दवाइयां जैसी सुविधाओं का विस्तार किया है। जिससे बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर योग प्रशिक्षक की नियुक्ति की जा रही है। जो लोगों को नियमित योगा का अभ्यास करवा रहे हैं। इसके अलावा हमने अब तक करीब 1700 पदों पर आयुर्वेद विभाग में भर्तियां पूरी की है। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बेरोजगारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि अब आने वाले दिनों में जल्द से जल्द हम आयुर्वेद विभाग में नर्स, कंपाउंडर और चिकित्सकों की भर्ती करने जा रहे हैं। साथ ही उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बजट घोषणा की अलावा भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बड़ी घोषणाएं करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के हजारों आयुष नर्सेज बेरोजगार आयुष नर्स कंपाउंडर जूनियर ग्रेड मेरिट बेस नई भर्ती के विज्ञापन को अतिशीघ्र जारी करने की सालभर से मांग कर रहे हैं। डिप्टी सीएम के संकेत से अब इस मांग को संभवतः जल्द ही पूरा होते देखा जा सकता है।
चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस











