बिरला बालिका विद्यापीठ के 67वें बैंड दल का सम्मान

0
6

कर्तव्य पथ पर प्रस्तुति देकर बढ़ाया मान

पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रस्तुति देकर बिरला एजुकेशन ट्रस्ट का मान बढाने वाले बिरला बालिका विद्यापीठ के 67वें बैंड दल का सम्मान किया गया। बिरला स्कूल पिलानी में आयोजित सम्मान समारोह में बीईटी के निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर (एवीएसएम) ने बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी के 67वें बैंड दल की 51 छात्राओं तथा उनके कोच कैप्टन सविता शर्मा, सूबेदार मेजर राजकुमार एवं सूबेदार सुधीर गौतम को सम्मानित किया। बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी के 67वें बैंड दल ने इस वर्ष नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शानदार प्रदर्शन कर न केवल संस्थान बल्कि देश का गौरव भी बढ़ाया। मेजर जनरल एसएस नायर ने कहा कि कर्तव्य पथ पर दिया गया प्रदर्शन छात्राओं के अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और कठोर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय भावना का विकास करती हैं तथा संस्थान की गौरवशाली परंपराओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्राओं की अथक मेहनत की विशेष सराहना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अचला वर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में बिरला शिक्षण संस्थान के उप निदेशक (वित्त) घनश्याम सिंह गौड़, उप निदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय कुमार, अशोक तोला निदेशक बिरला हवेली, डॉ. मनोज जांगिड़, कपिल शर्मा, चंद्रशेखर राठौड़, जीएस गिल, आरपी डाडा, जगदीश सोनी, कर्नल अवतार सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अंजू डोगरा, उपासना शर्मा, रेनू दुबे सहित पिलानी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here