झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भुकाना में स्वर्गीय मास्टर लक्ष्मण सिंह धींवा की चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र भांबू थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी तथा खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर रहे। इसके अतिरिक्त विश्वंभर पूनियां, राजकुमार मूंड, राजकुमार जांगिड़, बजरंग चारावास एवं सुरेश बड़सरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय मास्टर लक्ष्मण सिंह धींवा के शिक्षा एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्व. मास्टर लक्ष्मण सिंह धींवा ने अपने जीवन में शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित











