सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बैठक कर टीबी मुक्त भारत अभियान की तैयारियों एवं शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

0
2
Screenshot

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक शुक्रवार को गांधी चौक डिस्पेंसरी में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के विभिन्न पैरामीटरों की समीक्षा कर शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के द्वितीय चरण को लेकर अति जोखिम वाली शहरी आबादी का संघन सर्वे कर निक्षय में पंजीयन करवाने, पात्र आबादी का शिविर लगाकर हैंड-डेल्ड मशीन से एक्स-रे करवाने व बलगम की जांच करवाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत अति जोखिम आबादी का माईक्रोप्लान शीघ्र तैयार कर संबंधित पीएचआई पर जमा हो, जिससे टीबीसी स्तर से एक्स-रे के लिए हैंड-डेल्ड मशीन का आवंटन किया जा सकें। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजय सिंह ने सभी शहरी पीएचआई स्तर पर उपचारित शत-प्रतिशत टीबी रोगियों को दवा उपलब्धता, खाता अपडेट, जिओ ट्रेकिंग, मरीजों की आवश्यक जांच के साथ डिफरेंस टीबी केयर निक्षय पर अपडेशन करने के निर्देश दिए। बैठक में शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में अर्बन एमओटीसी डॉ. अजीम अली, अर्बन डीपीएम सियाराम पूनियां, बीएचएस रविंद्रसिंह शेखावत, प्रियंका गुर्जर, बबिता कुमारी उपस्थित रहे।

चूरू में संत रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई, बड़ा आयोजन

चूरू में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here