झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी मामला लोकसभा में उठाया। सांसद ने कहा कि पिछले 10 वर्षों (2015-16 से 2024-25) और चालू वर्ष 2025-26 के दौरान शेखावाटी अंचल में एक भी नया केंद्रीय विद्यालय नहीं खोला गया। यह स्थिति तब है, जब शेखावाटी में यहां केंद्र सरकार, सेना व अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों के परिवार बड़ी संख्या में रहते हैं। सरकार ने अनेक राज्यों में नए केंद्रीय विद्यालयों के आंकड़े तो दिए। लेकिन शेखावाटी—विशेषकर झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के लिए किसी नए केवि की घोषणा, स्वीकृति या समय-सीमा का उल्लेख तक नहीं किया। शेखावाटी जैसे अर्ध-शहरी और ग्रामीण अंचल में, जहां गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय शिक्षा की तीव्र आवश्यकता है, वहां एक दशक तक एक भी नया केवि न खुलना केंद्र सरकार की शिक्षा नीति की विफलता है। सांसद ने कहा कि संसदीय क्षेत्र झुंझुनूं की फतेहपुर विधानसभा में केंद्र सरकार, सेना व अर्धसैनिक बलों के हजारों परिवार रहते हैं। इसलिए तत्काल यहां के लिए नया केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किया जाएं। जिससे क्षेत्र के सैनिकों, केंद्रीय कर्मचारियों एवं आमजन को इनका फायदा मिल सके।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम चूरू का वार्षिक सम्मेलन 2026, नई कार्यकारिणी का गठन
चूरू में गंदे पानी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन
डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला
वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना











