ताल छापर बर्ड फेस्टिवल — 2026 का हुआ समापन

0
9

विभिन्न प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिले पुरस्कार , विद्यार्थियों ने जसवंतगढ़ वेटलैंड का किया भ्रमण, प्रवा​सी ​पक्षियों से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त की, वन व वन्य जीव संरक्षण का लिया संकल्प, नेचर गाइड और भामाशाहों का हुआ सम्मान

चूरू। प्रदेश सरकार की पंच गौरव योजना अंतर्गत जिले में ‘एक जिला – एक प्रजाति : खेजड़ी’ के संरक्षण संवर्धन और जैव विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में जिला ​कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के तालछापर वन्य जीव अभयारण्य में आयोजित तालछापर बर्ड फेस्टिवल -2026 का सोमवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छापर नगरपालिका अध्यक्ष श्रवण माली, रूबी महर्षि, अर्जुन सिंह फ्रांसा, संतोष तालनिया, एडीएम संतोष कुमार मीणा, घनश्याम नाथ कच्छावा आदि अतिथियों ने शिरकत की।जिला प्रशासन वन विभाग और छापर नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ताल छापर बर्ड फेस्टिवल — 2026 के समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व प्रातः काल विद्या​लयी बच्चों को ताल छापर के निकटवर्ती जसवंतगढ़ वेटलैंड का भ्रमण करवाया गया, जहां बच्चों ने प्रवासी पक्षियों की अठखेलियों का आनंद लिया और नेचर गाइड ने उन्हें विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने प्रकृति व ​पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर छापर नगरपालिका अध्यक्ष श्रवण माली ने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों से आयोजित ताल छापर पक्षी उत्सव — 2026 से स्थानीय स्तर पर पर्यटन संभावनाएं उभरी हैं। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार और प्रकृति के प्रति अनुराग जगाते हैं। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी प्रकृति व पर्यावरण से जुड़े। हम स्वयं से शुरुआत करते हुए अपने परिवेश में प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के सशक्त प्रयास करें। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने ‘सेव द नेचर’ व ‘धरती धोरा री’ गीतों की विशेष प्रस्तुति देकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अतिथियों ने वॉल पेंटिंग, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों और कलाकारों को पुरस्कृत किया। वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशी, दिव्या और रामवतार ने 7100 रुपए का प्रथम पुरस्कार, अंकित, विकास, पुरुषोत्तम और मुकेश ने 5100 रुपए का द्वितीय पुरस्कार तथा अशोक प्रजापत ने 2100 रुपए का तृतीय पुरस्कार जीता। निबंध प्रतियोगिता में सानिया बेहलीन प्रथम, मोनिका शेखावत द्वितीय एवं तमन्ना स्वामी तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में दीपिका प्रजापत प्रथम, मंजू प्रजापत द्वितीय एवं दिशा जांगिड़ तृतीय स्थान पर रही। इसी के साथ अतिथियों ने नेचर गाइड एवं कार्यक्रम सहयोगी के रूप में श्याम बाबू, रामूराम गोदारा, राजेश चारण, जितेंद्र स्वामी, आनंद प्रसाद, महावीर प्रसाद, अली खान, टोनी, सौरभ प्रजापत, मुदित तिवारी, संप्रीती तथा डीसीआर का सम्मान किया। साथ ही, भामाशाह खुमाराम गोदारा, रामकरण जाट, अमित मोदी एवं चमन का भी सम्मान किया।डीएफओ भवानी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, एसीएफ क्रांति सिंह, रेंजर उमेश बागोतिया, दीनदयाल पारीक, हिम्मतसिंह मालासी, नगरपालिका ईओ भवानीशंकर व्यास, गजानंद स्वामी, ओकेश यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन चंद्रशेखर पारीक ने किया।

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें

देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन

चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here