आरएसएम स्कूल ने 51वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

0
5

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मंदिर का 51वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलतम 50 वर्ष पूर्ण कर विद्यालय ने 51वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एव खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कुर्सी दौड़, गुब्बारा फोड़, बैलेंस बुक, फ्रोग रेस, फुटबाल, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, जलेबी दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. उम्मेदसिंह, सचिव सज्जन कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य सुरेंद्रकुमार शर्मा ने केक काटकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जयप्रकाश शर्मा, प्रियंका शर्मा, प्रीति शर्मा, जसवीरकुमार, गोविंद सोनी, पंकज शर्मा, योगेंद्र शर्मा, दीक्षिका, शालू सैनी, प्राची शर्मा, सुशील सोनी, रामावतार, अंजू सैनी, विकास, राहुल, राजेश शर्मा व अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रुति शर्मा ने किया।

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें

देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन

चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here