अरावली आस्था, मान—सम्मान है, हम इसे बचाकर रहेंगे – रीटा चौधरी

0
10

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसी उतरे सड़कों पर, अरावली के लिए निकाला पैदल मार्च

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अरावली बचाओ-जन आंदोलन के तहत ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडावा विधायक व जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता केंद्र व राज्य के भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते पैदल मार्च में सड़कों पर नजर आए। विद्यार्थी भवन (जाट बोर्डिंग) से गांधी चौक व रोड नंबर एक होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक किए गए इस पैदल मार्च में हजारों की संख्या में कांग्रेसी अरावली के सम्मान में-कांग्रेस पार्टी मैदान में, सेव अरावली-सेव राजस्थान, अरावली पर हमला- भविष्य पर हमला, बीजेपी के तानाशाहों पहाड़ बेचना-बंद करो, अरावली पर वार-राजस्थान पर वार जैसे स्लोगन लिखी तख्तियों सहित नारे लगाते चल रहे थे। पूरा शहर कांग्रेसियों के नारों से गुंजायमान हो उठा। जिला कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा को खेतड़ी के पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्रसिंह, पिलानी विधायक पितराम काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, नवलगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने अरावली को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी अरावली बचाओ जन आंदोलन चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे और जन-जन को इस अभियान से जोड़ेंगे और अरावली को बचाएंगे और बीजेपी के अरावली को अपने उद्योगपति मित्रों को बेचने की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने अरावली को राजस्थान का रक्षा कवच बताते हुए कहा कि बीजेपी अरावली नहीं आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बेच रही है। डॉ. राजकुमार शर्मा ने इसे पर्यावरणीय संकट बताते हुए कहा कि अरावली का नुकसान हमारे पर्यावरण का डेथ वारंट है। विधायक पितराम काला और भगवानाराम सैनी ने कहा कि बीजेपी वालों ने चारागाहों और पहाड़ों को खनन माफियाओं के हवाले के दिया है। कांग्रेस इसके ख़िलाफ़ चुप नहीं बैठेगी। बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता अरावली प्रहरी बनकर इनके खिलाफ लड़ेंगे। मंडावा विधायक व जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरावली सिर्फ पत्थर नहीं है, हमारी आस्था है। झुंझुनूं की मिट्टी ने हमेशा हक की लड़ाई लड़ी है। अगर अवैध खनन तुरंत बंद नहीं हुआ तो यह आंदोलन दिल्ली की दहलीज तक जाएगा। अरावली को लेकर बीजेपी सुप्रीम कोर्ट में ऐसी परिभाषा जानबूझकर प्रस्तुत की। ताकि अपने उद्योगपति मित्रों को आसानी से बीच सके। लेकिन कांग्रेस जनता के साथ है। हम जनता के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। अरावली राजस्थान का मान-सम्मान है। राजस्थान का गहना है। हम इसे बचाकर रहेंगे।

पैदल मार्च में ये कांग्रेस नेता—कार्यकर्ता हुए शामिल

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता और ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने बताया कि इस पैदल मार्च में पीसीसी सदस्य सलीम सिगडी, पीसीसी सदस्य पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवां, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सैनी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज, पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद सोनी, सेवादल जिलाध्यक्ष हारून लालपुर, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इशाक निराधनूं, डीसीसी के उपाध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, प्रहलाद गिल, सुरेंद्र शेखावत, सत्यनारायण सैनी, मानसिंह सहारण, सुभाष शर्मा, महासचिव अयूब, आकाश चौधरी, यूनुस गौरी, डॉ. मुकेश बागड़ी, नरेश खादीवाला, सचिव सुभाष भांबू, मनोहरलाल बाकोलिया, प्यारेलाल मीणा, रामकरण सैनी, मातादीन शर्मा, प्रवक्ता शहबाज फारूकी, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधु खन्ना, मंडावा चेयरमैन नरेश सोनी, बिसाऊ चेयरमैन मुश्ताक, सिंघाना चेयरमैन विजय शर्मा, बिसाऊ वाइस चेयरमैन रामगोपाल सैनी, उदयपुरवाटी पूर्व चेयरमैन विश्वेशर सैनी, मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मेघवाल, उदयपुरवाटी ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी, सूरजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह, खेतड़ी-2 ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार सैनी, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष यज्ञपाल, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, बिसाऊ नगर कांग्रेस अध्यक्ष अयूब, मंडल अध्यक्ष शमशाद सीरियासर कलां, विकास सेवदा, देवेंद्र सिंह, शीशराम, लक्ष्मण सैनी, इमरान एनएसयूआई, मोहित जनेवा प्रदेश महासचिव एनएसयूआई, गुड्डीदेवी खेतड़ी, विश्वंभर पूनियां, प्यारेलाल तेतरवाल, शीशराम बुगालिया, ख्यालीराम, सरपंच मुबारिक खां, शीशराम, ओमप्रकाश मील, महावीर प्रसाद, अनिल कटेवा सहित सैंकड़ों कांग्रेस जन इस दौरान मोजूद रहे। संचालन नूआं मंडल अध्यक्ष शमशाद खां सीरियासर कलां ने किया।

12 जनवरी को जयपुर में कर्मचारी चेतावनी महारैली, चूरू में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

चूरू में कांग्रेस की जन जागरण रैली, अरावली बचाओ और मनरेगा बदलाव के विरोध में प्रदर्शन

रिहाना रियाज चिश्ती के जन्मदिन पर चूरू में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना

राशन डीलरों का कलेक्टर ऑफिस पर प्रदर्शन, ई-केवाईसी व भुगतान अटके होने पर सौंपा ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here