जाति पाति से उपर उठकर आमजन को जरूरतमन्द मनुष्य की सेवा करनी चाहिए- दयानाथ महाराज

0
38

चूरु। देपालसर रोड़ स्थित मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को स्वर्गीय लक्ष्मणराम महला की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित किया गया। सचिव अंजू नेहरा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदासर के महंत दयानाथ महाराज, मौलीसर बणीधाम के महंत स्वामी कृपाचार्य महाराज व दौसा के बालकनाथ महाराज ने मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पहले अतिथियों का माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। गिरधारीलाल नेहरा ने स्वर्गीय लक्ष्मणराम महला की जीवनी पर प्रकाष डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदासर के महंत दयानाथ महाराज ने कहा कि जाति पाति से उपर उठकर आमजन को जरूरतमन्द मनुष्य की सेवा करनी चाहिए। वही मोलीसर बणीधाम के स्वामी कृपाचार्य महाराज ने कहा कि व्यक्ति को नशे की प्रवृति से दूर रहना चाहिए और हर व्यक्ति को स्वर्गीय लक्ष्मण राम महला द्वारा किए गए अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अतिथियों ने मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की जमीन के दानदाता हनीफ खान नशवाण को लक्ष्मण राम महला प्रथम स्मृति पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर बच्चों व राजलदेसर की कलाकार द्वारा कालबेलिया नृत्य की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कर्माबाई जाट महिला संस्था की अध्यक्ष अलका चौधरी, ब्रह्माकुमारी सुमन, दौलतराम सहाराण भगवानराम जाखड़, हनुमान महला, अश्वनी महला, रामलाल, कुम्भाराम, प्रेम स्वामी, गोपीराम महला, शिवलाल सिहाग, दलिप सरावग, डॉ सत्यनारायण झाझड़िया, जसवीर गोदारा, प्रो डीसी सहारण, प्रो एचआर इसराण, रणवीर सिंह सहारण, इलियास खान नसवान, गिरधारी लाल नेहरा, गिरधारी तंवर सहित अनेक महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमेश सोनी ने किया सचिव अंजू नेहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Churu: वार्ड 58 में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग | बुजुर्ग महिला से सोने की चैन लूटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here