भीम आर्मी सूरजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश सूनिया बने
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
26 नवंबर को सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत हीरवा में भंते विनयपाल के सानिध्य में संविधान दिवस पर संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर जिले कि भीम आर्मी टीम द्वारा गांव—गांव व ढाणी—ढाणी प्रचार किया जा रहा है। जिसमें खानपुरिया की ढाणी, डांगिया की ढाणी, कलगांव, बामनवास, बृजलालपुरा आदि स्थान पर संपर्क किया। गांव के युवा साथी व महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि ओमप्रकाश सूनियां सूरजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बनने पर गांववासियों ने माला पहना कर बधाई दी। खानपुरिया ढाणी में कबीर पंथ के अनुयायी गुरुदयाल के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित करके श्रंद्धाजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र हटवाल व आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद हरसोलिया रहेंगे। अतिथि प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान इंदासर होंगे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता सूरजगढ़ विधानसभा प्रत्याशी शकुन जिलोवा होंगे। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल खूड़ीवाल ने बताया है कि संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम बहुजन समाज की एकजुटता का प्रतीक बनेगा। झुंझुनूं जिले में गांव—गांव ढाणी—ढाणी संपर्क किया जा रहा है। संगठन व पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। बैठक में सूरजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश सूनियां खानपुरिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल खुड़ीवाल, मानसिंह बृजलालपुरा, दलीप बामनवास, अमित कुमार, अजीत तंवर, हरिसिंह, प्रेमसिंह, रोशनलाल, गजानंद, संतोषदेवी, विमला, अनिता, सुनिता, मंजू, संजू, प्रमोद, सुशीला, रूक्मानंद, विमलेशदेवी, मंजीत आदि भीम आर्मी कार्यकर्ता व कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया है।
चूरू विधायक हरलाल सहारण के लिए क्या बोल गए रफीक मंडेलिया











