Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू एसडीएम ने किया सानिवि एक्सईएन कार्यालय का निरीक्षण

चूरू एसडीएम ने किया सानिवि एक्सईएन कार्यालय का निरीक्षण

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार बुधवार को चूरू एसडीएम सुनिल कुमार ने सानिवि अधिशासी अभियंता कार्यालय का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम ने चूरू ब्लॉक में चल रहे मेजर प्रोजेक्ट कार्यों एवं विभागीय योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली। एसडीएम ने निर्धारित समय सीमा में ढाणी रणवां से मठोङी वाया थालोङी एवं रीबिया से पीथीसर रोड़ के कार्य, चूरू कलेक्ट्रेट के निर्माण कार्य, पूनिया कॉलोनी व अग्रसेन नगर में निर्माणाधीन आरओबी कार्य के साथ-साथ पुलिया के दोनों तरफ सर्विस रोड का कार्य शीघ्र समयबद्ध और गुणवत्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूनिया कॉलोनी व अग्रसेन नगर में निर्माणाधीन आरओबी कार्य का भौतिक निरीक्षण भी किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता हिमांशु महला, सहायक अभियंता चंचल, पीए सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता पूनम, विजयपाल, मनोहर, रामनिवास आदि उपस्थित रहे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement