विश्व शांति के लिए जिलेभर में हुए विभिन्न कार्यक्रम

0
25

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार विश्व शांति दिवस एवं विश्व शांति सप्ताह के उपलक्ष में स्काउट गाइड, रोवर रेंजर एवं यूनिट लीडर्स ने मानव शृंखला बनाकर विश्व शांति का संदेश दिया। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में देश में आतंकवाद एवं एक देश से दूसरे देश के मध्य युद्ध की स्थिति बनी हुई है। इन्हें देखते हुए हमें शांति के साथ अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए तथा संयुक्त राष्ट्र संघ से अपेक्षा की जाती है कि विश्व शांति के लिए उन्हें सकारात्मक पहल करते हुए युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों को संयम एवं शांति बनाए रखने की अपील करनी चाहिए। इस दौरान सीओ गाइड प्रियंका खीचड़ ने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति खुद भी छोटी-छोटी बातों से अशांत हो जाता है। इसलिए हमें नियमित योग प्राणायाम करते हुए अपने जीवन को भी शांतिपूर्वक जीना चाहिए तभी विश्व में शांति संभव हो पाएगी। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय के यूनिट लीडर एवं स्काउट गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here