पितृ पक्ष के पावन अवसर पर भव्य श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ आज से

बामनवासिया परिवार द्वारा तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

चिड़ावा। शहर मे पितृ पक्ष के पावन अवसर पर भव्य श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन बुधवार से प्रारंभ होगा। इस संबंध मे जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के संजय कुमार शर्मा श्योपुरा ने बताया कि पुराने पोस्ट आफिस के पास बामनवासिया परिवार द्वारा बुधवार 10 सितंबर से मंगलवार 16 सितंबर तक आयोजित होने वाली ज्ञान भक्ति कर्म की पवित्र गंगा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया। कथा का शुभारम्भ बुधवार को कलश शोभा यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा बुधवार 10 सितंबर को शहर के मुख्य बाजार स्थित श्री कल्याण प्रभु मंदिर से पूजन के बाद गाजे बाजे के साथ कथा स्थल के लिए रवाना होगी। व्यास पीठ से कथा का वाचन दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभुषित वाणी भूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी द्वारा किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान कलावती देवी एवं रामावतार शर्मा रहेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक का भी आयोजन हुआ। जिसमें अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, सुशील शर्मा, बिंदु देवी सहित अन्य मौजूद रहे। कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक का रहेगा।

ये रहेगा कथा कार्यक्रम

कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। कथा के प्रथम दिवस भागवत महात्यम, 11 सितम्बर को महाभारत प्रसंग, सुखदेव आगमन व कपिल देवहूति संवाद, 12 सितंबर को अजामिल कथा, भरत चरित्र व भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन होगा। 13 सितम्बर को समुद्र मंथन, बाली वामन संवाद व श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा का वर्णन होगा। 14 सितम्बर को भगवान कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी व गोवर्धन धारण करने की लीला का वर्णन होगा। 15 सितम्बर को महारास, कंश उद्धार व रूक्मणी विवाह कथा 16 सितंबर को सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ कथा सम्पन्न होगी। 17 सितम्बर को हवन का आयोजन होगा।

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने भेजी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री | Ashok Gehlot | Wakf Board Relief

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |