झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मानव जन जागृति संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस पर एमबी होटल चौमूं जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में झुंझुनूं की लेखिका व शिक्षिका नीलम मुकेश वर्मा को शिक्षक गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने बताया कि यह चयन शैक्षिक एवं सहशैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए किया गया है। सम्पूर्ण प्रदेश के विभिन्न जिलों में से 51 शिक्षकों का चयन कर उन्हें शिक्षक गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। स्थानीय विधायक रामलाल शर्मा, आईएएस सुबीर कुमार गुप्ता, सुनिता सौदामिनी एवं मानव जन जागृति संस्थान के पदाधिकारीयों द्वारा सम्मानित किया गया।
NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News
चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |
राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध
चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री