डीजीएस की छात्राओं ने तैराकी प्रतियोगिता में जीते गोल्ड मैडल

0
156

बलवंतपुरा।डूंडलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा की छात्राओं का राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। विद्यालय प्राचार्या इंदू सोनी ने बताया कि 69वीं जिला स्तरीय अंडर—14 तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन चार से छह सितंबर के मध्य बिरला स्कूल पिलानी में किया गया। जिसमें कोच सुशीला के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की छात्रा तोयांतिका नें 50 मीटर बैंक स्ट्रॉक में गोल्ड मैडल जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 50 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर मैडल प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक में ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में छात्रा यशस्वी दूल्लड़ ने 100 मीटर बैंक स्ट्रॉक में गोल्ड मैडल प्राप्त कर प्रथम स्थान व 200 मीटर बैंक स्ट्रॉक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल व प्रथम स्थान प्राप्त किया व 50 मीटर बैंक स्ट्रॉक में ब्रॉन्ज मैडल व तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा तोयांतिका सिंह का 50 मीटर फ्री स्टाइल व यशस्वी दूल्लड़ का 200 मीटर बैंक स्ट्रॉक में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय प्राचार्या इंदू सोनी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा यह तैराकी कोच व छात्राओं की अथक मेहनत व समर्पण का परिणाम है। विद्यालय सचिव बीएल रणवां ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखने की कामना व्यक्त की है।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here