चूरू में जिला सम्मेलन और राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत
चूरू। स्थानीय केसरदेवी सोती आदर्श विद्या मंदिर, चूरू में शुक्रवार शाम को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने की। बैठक में आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित जिला सम्मेलन और 27 सितंबर को होने वाले कार्यकारिणी चुनाव को लेकर अहम रणनीति बनाई गई।मीडिया प्रभारी विकास पारीक और सह-मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि जिलाध्यक्ष शर्मा ने बैठक में सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, एबीआरएसएम के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर सभी उपशाखाओं की नवीन कार्यकारिणी का परिचय कराया गया, तथा उपरणा पहनाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को जयपुर अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान करते हुए संगठन की रीति-नीति और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष शर्मा ने जिला सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी दी और अधिकतम सहभागिता की अपील की।रतनगढ़ उपशाखा अध्यक्ष निलेश इन्दौरिया ने स्थानांतरण संबंधित मुद्दों को बैठक में प्रमुखता से उठाया।बैठक में कृष्णकुमार सैनी, जिला मंत्री गोपाल जांगिड़, कोषाध्यक्ष बनवारीलाल जांगिड़, जिला संगठन मंत्री वासुदेव शर्मा, जगदीश जोशी, योगेश छिम्पा, प्रमोद श्योराण, बीरबल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, प्रभुदयाल गेंहुआ, किरोड़ीवाल, चिमन शर्मा, मनोज शर्मा, रंजन अत्रि, रमेश सैनी, विनोद मीणा, सूर्यप्रकाश शर्मा, प्रभुदयाल सैनी, आशाराम मेघवाल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News
चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |
राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध
चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या
गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री