शिक्षक दिवस पर मरूदेश संस्थान ने किया पूर्व शिक्षकों का घर जाकर सम्मान

0
40

सुजानगढ़ में अनुकरणीय पहल, सेवा निवृत्त शिक्षकों को किया गया भावभीना सम्मान

सुजानगढ़। स्थानीय मरूदेश संस्थान द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कस्बे के पांच पूर्व शिक्षकों का घर जाकर सम्मान किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ घनश्याम नाथ कच्छावा ने बताया कि पूर्व वरिष्ठ शिक्षक आनंदीलाल गोठड़िया, अनिल पुरोहित, नीरजा शर्मा, मीना थदानी और साधना तोषनीवाल का उनके घर जाकर उनकी अपने जीवन काल के अधिकाधिक समय तक की गई शिक्षा सेवा की प्रशस्ति स्वरूप अभिनंदन किया गया। शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र, दुपट्टा, मिष्ठान और साहित्य भेंट किया गया। इस अवसर पर मंत्रोचार और पुष्प वर्षा भी की गई। अपने सम्मान से अविभूत सम्मानित शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने मरूदेश संस्थान की इस पहल को अनुकरणीय और प्रासंगिक बताया।राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र कीलक की अध्यक्षता में नगर पालिका छापर के अध्यक्ष श्रवण कुमार माली के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजकीय भींवसरिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या शीतल मिश्रा और न्यूज संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी थे।संस्थान के सचिव कमलनयन तोषनीवाल, कार्यक्रम संयोजक किशोर सैन, सुमनेश शर्मा , मुकेश रावतानी, पूर्व पार्षद सुनीता रावतानी, एडवोकेट मुकेश गोठड़िया, सुभाष जाजू, व्याख्याता विधि थदानी,, लतिका शर्मा आदि की सहयोगी भूमिका रही।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here