डीवीपी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

0
10

डूण्डलोद । डूण्डलोद विद्यापीठ में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। डीवीपी के मुख्य सलाहकार डॉ. केडी यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में सचिव मुकेश पारीक, सह सचिव सीताराम जीनगर, सह कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र भूत, प्राचार्य एसके शर्मा एवं प्रबन्ध समिति के हुसैन खान बतौर अतिथि उपस्थित थे। वक्ताओं ने शिक्षक दिवस की महत्ता बताते हुए शिक्षकों को आह्वान किया कि हमारे शास्त्रों में शिक्षक का दर्जा भगवान से उपर बताया गया है। ऐसे में आप अपना सृजनकर्ता का दायित्व समझते हुए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देकर उन्हे देश का जिम्मेदार नागरिक बनाएं। छात्राओं ने शिक्षकों को तिलाकर्जन कर स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को ब्लून ब्लासिंग, टॉफी कलेक्शन, पॉप अप ब्लून, पेपर ग्लास से पिरामिड बनाना, हैण्ड रेसलिंग सहित अन्य गेम खिलाए। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। उप प्राचार्य अशोक सैन ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन तमन्ना व याना ने किया।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here