Advertisement
Home राजस्थान चूरू राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाज़ी, चूरू में कांग्रेस नेता का पुतला दहन

राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाज़ी, चूरू में कांग्रेस नेता का पुतला दहन

प्रधानमंत्री मोदी की माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

चूरू। बिहार में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति कथित आपत्तिजनक भाषा के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चूरू में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में धर्म स्तूप के निकट राहुल गांधी का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया गया। भाजपा नेताओं ने इस पूरे मामले को मां की गरिमा और भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां का सर्वोच्च स्थान है, और मां को अपशब्द कहने वाले कभी भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते। उन्होंने सभा के मंच से की गई कथित टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि बिहार की धरती मां सीता की भूमि है, जहां नारी का सम्मान सर्वोपरि है। ऐसे कृत्य वहां की जनता कभी माफ नहीं करेगी।इस मौके पर जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काछवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, हरीश वर्मा, विमला गढ़वाल, कपिल रक्षक, कमल सैनी, श्री राम पीपलवा, प्रकाश नायक, कपिल चंदेल, पवन चावरिया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मदन गोपाल बालान, जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, विजय शर्मा, जयप्रकाश प्रजापत, रजत शर्मा, अजय तंवर, अशोक तंवर सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट

चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

Advertisement