Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं रघुनाथपुरा उर्फ बीजे नाई का बास में पौधारोपण देखरेख की ली जिम्मेदारी

रघुनाथपुरा उर्फ बीजे नाई का बास में पौधारोपण देखरेख की ली जिम्मेदारी

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
देरवाला ग्राम पंचायत के गांव रघुनाथपुरा उर्फ बिजेनाई का बास में रविवार को ग्रामीणों ने गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप रोहिला ने बताया की गांव के सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी व मुक्तिधाम में छायादार व फलों के 150 से अधिक पौधे लगाए गए। आगामी दिनों में भी सार्वजनिक स्थानों पर और भी पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे एलअंडटी कंपनी ने उपलब्ध करवाए। जिसमें सरपंच राकेश मोटसरा का भी सहयोग रहा। इस मौके पर रामनिवास, प्रवीण बेनीवाल, सुरेश, राजवीर, रवि सिहाग, राजेंद्र पूनियां, राजकुमार, धर्मेंद्र हर्षवाल, आजाद, राकेश, रोहितास रोहिला, अनिल अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Advertisement