तारानगर के युवक अभिषेक पारीक ने विजय भांड की ज़िंदगी पर बनाया भावनात्मक वीडियो, 7 लाख से अधिक लोगों ने देखा, प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
तारानगर। राजस्थान की पारंपरिक लोककला भांड या बहुरूपिया जो आज के आधुनिक समय में धीरे-धीरे गुमनामी की ओर बढ़ रही है, उसे एक नई पहचान दिलाने का प्रयास किया है तारानगर निवासी अभिषेक पारीक ने। अभिषेक ने इसी कला के एक जीवंत कलाकार विजय भांड पर एक मार्मिक और संवेदनशील वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया और उसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस डॉक्यूमेंट्री से न सिर्फ़ अभिषेक पारीक को सराहना मिली है, बल्कि राजस्थान की विलुप्त होती लोककला को एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर जगह मिली है।भांड कला, जो कभी राजस्थान की गलियों और मेलों में मनोरंजन का मुख्य स्रोत हुआ करती थी, अब संसाधनों और मंच के अभाव में विलुप्ति की कगार पर है। ऐसे में विजय भांड जैसे कलाकार आज भी इस विरासत को बचाए हुए हैं। वीडियो के ज़रिए यह दिखाया गया है कि इन कलाकारों की मेहनत और संघर्ष किस तरह से समाज में अनदेखा रह जाता है।अभिषेक पारीक ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर अपलोड किया, जहाँ इसे अब तक लगभग 7 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में उन्होंने बहुरूपिया कलाकार विजय भांड की ज़िंदगी, उनके संघर्ष और बहुमुखी अभिनय को बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया है। कभी पागल, कभी राक्षस तो कभी पुलिस की भूमिका निभाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले विजय भांड के पीछे की असल ज़िंदगी को बहुत कम लोग जानते हैं, और यही पहलू इस वीडियो की जान बन गया।
आपको बता दें कि अभिषेक पारीक पिछले पाँच वर्षों से राजस्थान की संस्कृति, लोककला और विरासत को लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चूरू ज़िले की छुपी हुई धरोहरों, ऐतिहासिक मंदिरों और भूले-बिसरे स्थलों पर कई डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट वीडियो बनाए हैं। अब वे पूरे राजस्थान की अनकही कहानियाँ और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने के मिशन पर कार्य कर रहे हैं।
चूरु महोत्सव 2025 संस्कृति . विरासत .सदभाव DAY 01
चूरु महोत्सव 2025 संस्कृति . विरासत . सदभाव Day 02
चूरु महोत्सव 2025 संस्कृति . विरासत . सदभाव Day 03
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
#CHURUNEWS#CHURUNEWS