चूरू। अग्रसेन नगर स्थित अल्केमी स्कूल यूरो किड्स में बच्चों ने हरियाली तीज उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजव्वलित करके हुई कार्यक्रम में सभी बच्चों को हरियाली तीज के बारे में बताया गया। सभी बालिकाओं को मेहंदी लगाई गई बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ मेहंदी लगवाई। तीज के गानों पर नृत्य किया और विभिन्न खेल खेले। प्रधानाचार्या अनामिका शर्मा ने सबको बताया कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। सावन में जब सम्पूर्ण प्रकृति हरी ओढ़नी से आच्छादित होती है चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और आनन्द मनाती हैं। इस उत्सव में कुमारी कन्याओं से लेकर विवाहित युवा और वृद्ध महिलाएं सम्मिलित होती हैं। हरियाली तीज के दिन सुहागन स्त्रियां हरे रंग का श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज का नियम है कि क्रोध को मन में नहीं आने दें। मेंहदी का औषधीय गुण इसमें महिलाओं की सहायता करता है। संस्था निदेशक डॉ रवि कांत शर्मा ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी।














