चूरू। हरियाली तीज पर डाइट परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला स्काउट के सीओ महीपालसिंह के नेतृत्व में स्काउट कैंप के 46 प्रति भागियों ने पौधारोपण किया। जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द सिंह राठौड़ के नेतृत्व में राजकीय बालिका बागला उमावि के स्टाफ व बालिकाओं ने पौधारोपण कर पौधों की देखभाल का जिम्मा लिया।। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने बडे उत्साह के साथ पौधारोपण किया। डीईओ गोविन्द सिंह राठौड़ ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के इस पूनीत कार्य में शिक्षा विभाग हमेशां की भांति अव्वल रहकर परचम फहरायेगा। डाइट में 140 प्रकार के विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए हैं। डाइट की लगभग 15 बीघा जमीन में पौधों से आच्छादित कर अनुकरणीय कार्य किया है। इस अवसर पर वृक्ष मित्र निहाल सिंह लांबा कार्य प्रशंसनीय रहा है।














