Advertisement
Home राजस्थान चूरू केक काटकर पायलट का मनाया जन्मदिन

केक काटकर पायलट का मनाया जन्मदिन

चूरू। चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडेलिया हाउस में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिवस केट काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने कहा कि सचिन पायलट ने कांग्रेस की विचारधारा एवं कांग्रेस की रिति-निति का प्रचार प्रसार कर कांग्रेस को सशक्त एवं मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्वाण ने कहा कि राजस्थान की जनकल्याणकारी सरकार को पूनः बनाने में सचिन पायलट अपना अहम योगदान देंगे तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उर्जा का संचार करेंगे।

इस अवसर पर ओबीसी प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष नारायण बालाण ने कहा कि सचिन पायलट 36 कोम के नेता है। चूरू शहर ब्लाॅक अध्यक्ष असलम खोखर व देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू ने सचिन पायलट को युवाओं के प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर किशनाराम बाबल, ओमप्रकाश बाकोलिया, रामेश्वर नायक, कुरड़ाराम भाकर, प्रेम प्रकाश जानू, शाहीद खान, तारीक नागौरी, मोहन टेलर, अजीज खां, जितेन्द्र शर्मा, रामचन्द्र सैनी, इस्माईल भाटी, मुकेश सैन, शकुर शेख, विकास मावर, अनीस खान, बाबू मंत्री, दिनेश शिवराण, खालीद कुरैषी, हेमन्त सैनी, मनीष कुमावत, अब्बास अली, लालचन्द चोटिया, युसुफ लुहार, शंकर चन्देलिया, विजय कुमार, अनीस एनएसयुआई, सुभाष मिश्रा, मदनलाल मेघवाल, मोहसीन खां, इमरान मलनस व शिवकुमार शर्मा सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजुद रहें। कार्यक्रम का संचालन तोफिक खान ने किया

Advertisement