Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं खेतड़ी-कोलिहान मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार राज गंभीर घायल

खेतड़ी-कोलिहान मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार राज गंभीर घायल

खेतड़ी-कोलिहान मार्ग पर बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक और सड़क हादसे में घायल युवक से जुड़ा घटनास्थल

24 वर्षीय युवक को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं किया रेफर, हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त

खेतड़ी। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी से कोलिहान नगर जा रहे बाइक सवार युवक को रास्ते में एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राज (24) पुत्र दलीप निवासी खेतड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को खेतड़ी के अजीत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार राज बाइक पर सवार होकर खेतड़ी से कोलिहान नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अजीत अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायल युवक राज को लेकर झुंझुनूं रवाना हुए।

Advertisement