कांग्रेस की बैठक में पंचायत व निकाय चुनाव टालने का विरोध, ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान पर जोर

चूरू में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया, कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचने का आह्वान

चूरू। पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव टालने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत चूरू जिला कांग्रेस कमेटी तथा शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चूरू जिलाध्यक्ष एवं मनोज मेघवाल ने की।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चूरू जिला प्रभारी एवं हाकम अली खान ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सत्ता के अहंकार में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी कर चुनाव टाल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार के “चाल, चरित्र और चेहरे” को जनता के सामने लाने का आह्वान किया।रफीक मंडेलिया ने कहा कि पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनाव टालना लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्थानीय निकाय चुनाव टालकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

मनोज मेघवाल ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है तथा सभी पंचायतों और वार्डों में अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।पुसाराम गोदारा ने कहा कि चुनाव नहीं होने से गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और योजनाएं अटक गई हैं। वहीं जिला सह प्रभारी दिनेश कस्वां ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हार के डर से चुनाव टाले जा रहे हैं।बैठक में रियाजत खान, संजय कस्वां, भीमराज जाखड़, केसरी शर्मा, असलम खोखर, किशोर धान्धू, पायल सैनी, गोविंद महनसरिया, आदूराम न्यौल, धर्मेन्द्र बुडानिया, मो. हुसैन निर्बाण सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्यारेलाल दानोदिया ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई