भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने पर समाज ने जताई खुशी, शिक्षा व एकता पर दिया जोर
चूरू। ज्योति नगर स्थित पर्यावरण सुधार समिति भवन में संत कबीर शिक्षा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सहित समाजसेवियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।समारोह के मुख्य आकर्षण सीताराम लुगरिया रहे, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार तीसरी बार अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अखिल भारतीय धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर समाज में हर्ष का माहौल देखा गया।कार्यक्रम में लुगरिया के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन महेन्द्र बावलिया, प्रदेश महामंत्री गुरु धानका, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण होटला, सचिव पवन बागड़ी एवं जिलाध्यक्ष सोनू सरोहा सहित अन्य पदाधिकारियों का भी भव्य स्वागत किया गया।सीताराम लुगरिया ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे सेवा भाव के साथ समाज हित में कार्य करते रहेंगे।प्रदेश महामंत्री गुरु धानका ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए शिक्षा का स्तर बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी आह्वान किया।जिलाध्यक्ष महेन्द्र बावलिया ने समिति की ओर से सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया।इस अवसर पर सुमेरमल धानका, अनीश लुगरिया, सत्यवीर नीनाणिया, सीताराम खरोड़, जगमाल खरोड़, निरंजन धानका, सुनील बागड़ी, जयसिंह सरोहा, सुमेर सिंह होटला, बंशीलाल लुटाणा, रामकिशन भंडारी, रामकुमार खांडा, ओमप्रकाश लुगरिया, विजेंद्र खुड़ानी, गोविंद इंदौरा, प्रताप खन्ना, सुशील इटकान, रणजीत लुगरिया, गोविंद लुगरिया, संदीप लुगरिया, मुंशीराम जांड, सुरेन्द्र सिंह खन्ना, पवन कुमार होटला, बलवीर नीनाणिया एवं मदन खरोड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सतवीर खन्ना ने किया।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














