परसरामपुरा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 260 से अधिक मरीजों को मिला उपचार

टीबड़ा हॉस्पिटल की टीम ने दी विशेषज्ञ सेवाएं, घुटना-रीढ़ रोगियों को मिला परामर्श व दवाइयां

सीकर । राहुल टांक
परसरामपुरा स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीबड़ा हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जिसमें 260 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच, परामर्श और उपचार का लाभ मिला। शिविर में हड्डी, जोड़, स्पाइन एवं सामान्य रोगों से संबंधित बीमारियों की जांच की गई। मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। शिविर में डॉ. रमाकांत टीबड़ा (जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पाइन सर्जन) एवं डॉ. अशोक कुमार मीणा (जनरल फिजिशियन) सहित विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं दीं। मरीजों को घुटनों के दर्द, फ्रैक्चर, स्लिप डिस्क, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और माइग्रेन जैसी समस्याओं के लिए उचित परामर्श दिया गया। इसके साथ ही डॉ. अनिरुद्ध दाधीच (फिजियोथेरेपिस्ट) ने मरीजों को फिजियोथेरेपी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण जैसी आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर के दौरान रीढ़ की सर्जरी और घुटना प्रत्यारोपण जैसे जटिल ऑपरेशनों के लिए मरीजों का चयन भी किया गया, जिनका आगे उपचार टीबड़ा हॉस्पिटल में किया जाएगा।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें गांव के नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती है।शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर सरपंच कर्णीराम, विश्वनाथ पोद्दार, आकाश शर्मा, रूप सिंह राव, फतेह मोहम्मद, अजय शर्मा, विजय पोद्दार, सुरेश गुर्जर, सुमेर चाहर (पीटीआई) एवं श्याम स्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू