झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विधानसभा क्षेत्र के बिशनपुरा गांव की हरिजन बस्ती में पिछले कई महीनों से गहराया पेयजल संकट अब समाप्त हो गया है। विधायक राजेंद्र भांबू की त्वरित कार्रवाई के चलते महज पांच दिनों के भीतर बस्ती में पानी की सप्लाई सुचारू कर दी गई है। समस्या का समाधान होने पर रविवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय के अग्रसेन सर्किल स्थित विधायक आवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार हाल ही में विधायक राजेंद्र भांबू बिशनपुरा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान हरिजन बस्ती के निवासियों ने उन्हें बताया कि महीनों से पाइपलाइन जर्जर होने और पंप सेट खराब होने के कारण पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों की परेशानी देख विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके से ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन कर समस्या के तुरंत निस्तारण के कड़े निर्देश दिए थे। विधायक के निर्देशों के बाद विभाग हरकत में आया और युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया। बस्ती में पुराना पंप सेट बदला गया और जर्जर हो चुकी पाइपलाइन की जगह नई सामग्री डालकर लीकेज दुरुस्त किए गए। रविवार को पानी की सप्लाई सुचारू होने के बाद ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। समस्या के त्वरित समाधान से उत्साहित ग्रामीण विक्की और वीरेंद्र कुलहरि के नेतृत्व में विधायक आवास पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र भांबू का माल्यार्पण कर और मुंह मीठा करवाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर भांबू ने बताया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का स्थायी और त्वरित समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता है। राज्य सरकार की मंशा है कि अधिकारी आमजन की शिकायतों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि किसी को भी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














