महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भव्य शोभायात्रा, फुले भवन में हुआ समारोह

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

चूरू। Jyotiba Phule की जयंती पर फुले छात्रावास से भव्य शोभायात्रा रवाना होकर पंखा सर्किल होते हुए धूमधाम से फुले भवन, गायत्री नगर पहुंची, जहां जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट आशाराम सैनी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को साथ लेकर महात्मा फुले के पदचिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसायटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल तंवर ने Savitribai Phule के संघर्षों से प्रेरणा लेकर महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।ओबीसी वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्कारित शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को टच स्क्रीन मोबाइल से दूर रखने और उसके फायदे-नुकसान की जानकारी देने की बात कही।डॉ. निरंजन चिराणिया ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ शुद्ध खान-पान अपनाने और अंकुरित अनाज को भोजन में शामिल करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर प्रसाद पंवार ने की, जबकि स्वागत भाषण सैनी समाज के जिला अध्यक्ष विनोद पापटान ने दिया।इस अवसर पर भगवानाराम सैनी, कन्हैयालाल सैनी, गुलजारीलाल सैनी, चन्द्र प्रकाश सैनी, सुरेश पंवार, भंवर सिंह परिहार, डूंगर सिंह सोनगरा, हरीकिशन जांगीड़, डॉ अशोक जांगीड़, स्वामी समाज के जिला अध्यक्ष घड़सीराम स्वामी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में मंजू देवी, गीता देवी, शारदा देवी, अनुराधा, वंदना, सुभाष सैनी, मैना देवी, गूमानीराम प्रजापत, मास्टर श्रीचंद प्रजापत सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रमोहन सैनी ने किया।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू