मार्शल आर्ट बेल्ट परीक्षा में 32 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

येलो, ग्रीन, ब्लू और रेड बेल्ट में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

चूरू। मार्शल आर्ट क्लब में आयोजित बेल्ट परीक्षा में कुल 32 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न श्रेणियों में सफलता प्राप्त की।कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि येलो बेल्ट में रिया, कृति, सिद्धि, दिव्यांशु, यशराज एवं दिव्यराज ने सफलता हासिल की। वहीं ग्रीन बेल्ट में अनवी, अक्षय, लालचंद, मानविक, मयंक, भुवांश एवं गरिमन ने परीक्षा उत्तीर्ण की।ब्लू बेल्ट में रेने, आकाश, अवंतिका, शौर्यप्रताप, पार्थ, आकांक्षा, तेजस्वी, भुनेश्वर, उत्तम, रोनक, पूर्वा, असद एवं मोहित ने सफलता प्राप्त की। इसके अलावा रेड बेल्ट में कबीर, अयांश, रेहान, आभा, हेमप्रताप एवं पूजा ने परीक्षा पास की।कोच ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि नियमित अभ्यास व अनुशासन से खिलाड़ी आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू