99.60% के साथ राजस्थान टॉपर बनी छात्रा का पूर्व सैनिकों ने किया भव्य सम्मान, किसान परिवार की बेटी बनी प्रेरणा
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
शेखावाटी की धरती ने एक बार फिर प्रतिभा का परचम लहराया है। कक्षा 12वीं कला संकाय में 99.60% अंकों के साथ राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली झुंझुनूं की होनहार छात्रा नैंसी चौधरी का सम्मान आज एक गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक समारोह में किया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल, झुंझुनूं में आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह ने न केवल नैंसी की उपलब्धि को सराहा, बल्कि एक किसान परिवार की बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता को समाज के लिए मिसाल बना दिया। समारोह में परिषद के पदाधिकारियों ने नैंसी चौधरी और उनके पिताजी का दुपट्टा, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. गुलजारी लाल कालेर तथा डायरेक्टर निर्मल कालेर का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक समुदाय की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें जिला अध्यक्ष सूबेदार रामनिवास डूडी, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह भाम्बू, कैप्टन सीताराम धीवा, कैप्टन विनोद कुमार, हवलदार मनीराम, सूबेदार सुमेर महला एवं वारंट ऑफिसर रामेश्वर बाटड़ सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।.समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ. कालेर ने कहा कि “पूर्व सैनिकों द्वारा एक किसान की बेटी को दिया गया यह सम्मान समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। यह संदेश देता है कि मेहनत और लगन से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है।” नैंसी चौधरी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूर्व सैनिक समुदाय और स्कूल परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी सहित समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू

















